Showing posts with label ishvar. Show all posts
Showing posts with label ishvar. Show all posts

Wednesday, 16 September 2026

khuda hota to

मैं ख़ुद होता तो - Sahil Kumar 

[Watch recitation here]


मैं ख़ुदा होता, तो ख़ुदा को मुफ़लिस बनाकर

उसपर मुसीबत के सारे भेड़ियों को छोड़ देता।

मैं भगवान होता, तो उसको सपने दिखाकर

उसके सपनों को तोड़ देता।

मैं देवी होता, तो घोषित करता

सभी वेश्याओं को देवी।

मैं परमात्मा होता, तो करता

सभी परमात्माओं की आत्माओं को ज़िंदा।

मैं ईसा होता, तो मरियम को बाँझ बनाकर

ये साबित कर देता कि बाँझ औरतें भी औरतें ही होती हैं।

मैं फ़ैरो होता, तो तूतनखामुन के लिए

प्रेम का श्राप घोषित करता।

मैं नानक होता,

तो बदले को पाप घोषित करता।

मैं अब्राहम होता, तो कहता

कि काफ़िरों से प्रेम करो।

मैं कोई दिव्य शक्ति होता,

तो अच्छाई बनके सबके दिलों में उतर जाता।

अगर मैं सच में ईश्वर होता ना...

तो धर्म के दंगों के पहले ही मर जाता,

धर्म के दंगों के पहले ही...